सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महगवां गांव में एक नवविवाहिता की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मृतका की पहचान बबिता के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले मारपीट कर हत्या की गई, फिर शव को फंदे पर टांग दिया गया। बताया जा रहा है कि बबिता की शादी करीब 9 महीने पहले खलेश्वर राजवाड़े से हुई थी। बुधवार को उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के समय घर पर थी अकेली पुलिस के अनुसार घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बबिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जांच जारी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। Post Views: 31 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में इन सरकारी कर्मचारियों को एक घंटे पहले मिलेगी छुट्टी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, वक्फ बोर्ड ने किया स्वागत छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर नया अपडेट, व्यापमं के पास पहुंची फाइल, इतने पदों पर जारी होगा विज्ञापन