रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध गुटखा भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। नॉर्थ जोन पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने खमतराई इलाके के एक यार्ड में छापा मारकर करीब 10 लाख रुपए का गुटखा जब्त किया है। भारी मात्रा में गुटखा बोरियों के अंदर छिपाकर रखा गया था।

पुलिस को लंबे समय से इस यार्ड में अवैध गुटखा स्टॉक कर सप्लाई किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर (भा.पु.से) ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा और थाना प्रभारी खमतराई को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने दबिश देकर यार्ड से बड़ी खेप बरामद की।

मौके पर पूछताछ जारी

रेड के दौरान पुलिस ने गोदाम संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गुटखा कहां से लाया गया और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।

असली या नकली? फूड सेफ्टी विभाग करेगा जांच 

जब्त गुटखा असली है या नकली, इसकी पुष्टि के लिए फूड सेफ्टी विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!