रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान रनवे को छूते ही उछल गया। बताया जा रहा है कि इस घटना से फ्लाइट में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया, हालांकि पायलट की सूझबूझ और अनुभव से स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया और विमान की सुरक्षित लेकिन रफ लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के मुताबिक भोपाल से रायपुर इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक आज दोपहर 1ः15 बजे रायपुर के लिए रवाना होना था। फ्लाइट भोपाल से दोपहर 1ः29 बजे रवाना हुई। रायपुर पहुंचने की टाइमिंग दोपहर 2ः40 थी। उड़ान भरन के बाद फ्लाइट रायपुर समय पर पहुंची, लेकिन रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर रफ लैंडिंग से फ्लाइट में बैठे यात्रियों को झटका लगा और वे दहशत में आ गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि रनवे टच होते ही विमान अचानक उछल गया।

जिससे अंदर बैठे यात्रियों को जोरदार झटके महसूस हुए। यात्रियों के अनुसार विमान को लगातार दो झटके लगे, जिसके बाद कुछ देर के लिए केबिन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की स्थिति को बाउंस लैंडिंग कहा जाता है। जिसमें रनवे पर टच करने के बाद विमान फिर उछल जाता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!