बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकंडा थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है । पुलिस ने आरोपी गौरव दुबे (21) को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेज छात्रा और आरोपी गौरव दुबे के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देखकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान युव​ती दो बार प्रेग्नेंट भी हो गई थी, तो आरोपी ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। लेकिन जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो वो बात से मुकर गया। पुलिस के अनुसार 22 साल की युवती लॉ की पढ़ाई कर रही है। वह सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रूम लेकर रहती है। साल 2023 में कॉलेज में उसकी पहचान सैदा निवासी गौरव दुबे (21) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और वे मोबाइल पर बात करने लगे। गौरव प्राइवेट जॉब करता है और मंगला की दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में रहता है। इस दौरान गौरव ने युवती से प्यार का इजहार किया। फिर दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे।साल 2023 में गौरव सरकंडा में उसके किराए के रूम में मिलने आया। इस दौरान उससे शादी करने का वादा कर उससे रेप किया। इसके बाद वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा।

दो बार हुई प्रेग्नेंट, दोनों बार करा दिया अबॉर्शन

युवती ने पुलिस को बताया कि लगातार शारीरिक संबंध बनाने के बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद उसने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तब युवक ने टेबलेट खिलाकर गर्भपात करा दिया

युवती की रिपोर्ट पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती ने 7 मार्च को सरकंडा थाने में शिकायत की। उसका बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव दुबे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती अनुसूचित जाति की है, इसलिए पुलिस अब इस मामले में आरोपी पर एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी लगाएगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!