Korba Crime : स्कूटी पर दिया लिफ्ट, घर के बजाय जंगल ले जाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार कोरबा : कोरबा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोरबी चौकी क्षेत्र के सेंधा गांव के पास जंगल में एक महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने स्कूटी में लिफ्ट देने का झांसा देकर महिला को सुनसान जंगल में ले गया, जहां उसने जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। वारदात के बाद महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। Post Views: 145 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त तक आमंत्रित CG : ये कैसी जांच ….. करोड़ों के भ्रष्टाचार की सारी फाइले गायब, लेकिन दो साल बाद भी दस्तावेज चोरी की FIR पुलिस में दर्ज नही ! आखिर किसे बचाना चाह रहे अफसर