ISRO लॉन्च करेगा भारतीय नौसेना के लिए 2 नवंबर को सबसे भारी सैटेलाइट CMS-03 नई दिल्ली। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) एक बार फिर बड़े मिशन की तैयारी में है। 2 नवंबर 2025 को इसरो देश का सबसे भारी सैटेलाइट CMS-03 लॉन्च करने जा रहा है। यह सैटेलाइट विशेष रूप से भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए तैयार किया गया है।इस मिशन की खास बात यह है कि CMS-03 को उसी रॉकेट LVM3 (Launch Vehicle Mark-3) से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, जिसने भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक चांद की सतह तक पहुंचाया था। CMS-03 सैटेलाइट की विशेषताएं: वजन लगभग 4400 किलोग्राम है, जो इसे भारत का अब तक का सबसे भारी संचार सैटेलाइट बनाता है। यह सैटेलाइट भारतीय नौसेना को समुद्री सीमाओं और रणनीतिक इलाकों की निगरानी में मदद करेगा। इसके जरिए नौसेना को बेहतर संचार, ट्रैकिंग और सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। इस मिशन के सफल होने पर भारत की रक्षा क्षमताओं में एक नई तकनीकी बढ़त हासिल होगी और समुद्री सुरक्षा तंत्र और भी सुदृढ़ होगा। Post Views: 67 Please Share With Your Friends Also Post navigation भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया ‘मोन्था’, आज रात पार कर जाएगा आंध्र प्रदेश का समुद्री तट, बारिश का रेड अलर्ट जारी CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें