ग्राम पंचायत साल्ही में बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण, टीकाकरण और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। आयोजन समिति के तरफ से शासकीय विद्यालयों में पढ़ने व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालिकाओं को सरपंच कलेश्वरी कोर्राम के सौजन्य से प्रोत्साहित किया साथ ही साथ कार्यक्रम में शामिल मातृशक्तियों को श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं बालिकाओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें गांव की महिलाओं और समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने महिलाओं के मान सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त, समुदाय में बाल विवाह को रोकने की शपथ भी दिलाई गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रैमुनिया करियाम कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेश्वरी सरपंच ग्राम पंचायत साल्ही के द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रवण सिंह वरकड़े जनपद सदस्य तुलसी बाई उईके सरपंच ग्राम पंचायत परसा रामेश्वरी पोर्ते सरपंच ग्राम पंचायत बासेन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुखमेन कुसरो सुखमेन पोर्ते शामबाई कोर्राम मीना यादव रातो पोर्ते बसमतिया कुसरो कलावाती पोर्ते मुंशी प्रसाद पोर्ते जयलाल सिंह उईके देवेंद्र सिंह पन्द्राम सुखनंदन पोर्ते अनुक सिंह करियाम राजू कुसरो दिलसाय पोर्ते सीता राम पोर्ते विश्वनाथ करियाम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन से गांव में महिलाओं के प्रति जागरूकता और उत्साह का सकारात्मक माहौल देखा गया।

कार्यक्रम का संचालन कु.प्रीति पोर्ते एवं बंधन पोर्ते के द्वारा किया गया वहीं कार्यक्रम का सलाहकार एवं मार्गदर्शक पूर्व सरपंच श्री विजय कुमार कोर्राम जी रहे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!