रायपुर। इस्लाम के पाक महीने रमजान की शुरुआत हो गई है। रमजान का मुबारक महीना आते ही मस्जिदों में इबादत करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। हर मुसलमान के लिए ये महीना बेहद खास होता है। इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं। ये महीना इसलिए भी खास है क्योंकि पवित्र ग्रंथ कुरआन इसी महीने में अवतारित हुई थी इसलिए इसे रहमत और हिदायत का महीना भी कहा जाता है। इस पवित्र महीने में मुस्लिम कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने रोजों के मद्देनजर सरकारी दफ्तरों में कार्यकरत मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले घर जाने की इजाजत दी है। यानी अपने कार्यावधि से एक घंटे पहले वे अपने घर के लिए निकल सकते हैं। सरकार के इस फैसले का छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने स्वागत किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को सराहनीय कार्य बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार हर जाति, धर्म, पंथ व समाज के आस्था का सम्मान कर रही है।

इन राज्यों में इसी तरह का आदेश

बता दें कि छत्तीसगढ़ से पहले तेलंगाना सरकार ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को विशेष छूट देने का फैसला किया है। मुख्य सचिव के। रामकृष्ण राव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी मुस्लिम कर्मचारी, शिक्षक, अनुबंध आधारित, आउटसोर्सिंग स्टाफ, बोर्ड, निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी रमजान के दौरान शाम 4 बजे कार्यालय या स्कूल से निकल सकेंगे, जो सामान्य छुट्टी समय से एक घंटा पहले है। आंध्र प्रदेश सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों जो सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, अनुबंधित/आउटसोर्सिंग में हैं, उन्हें रमजान (18 फरवरी से 19 मार्च 2026) के दौरान एक घंटा पहले छुट्टी देने का आदेश जारी किया है, ताकि वे नमाज और इफ्तार कर सकें।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!