नई दिल्ली। दही और हल्दी, दोनों नेचुरल चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। हम इस आर्टिकल आपको बताने वाले है कि घर में दही और हल्दी से फेस पैक कैसे बनाए।

कैसे बनाएं फेस पैक?
सबसे पहले एक कटोरी में हाफ स्पून हल्दी और दो स्पून दही निकाल लीजिए। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है

इस्तेमाल करने का सही तरीका
इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है। 15-20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

त्वचा के लिए वरदान
पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा त्वचा की रंगत को सुधारना चाहते हैं, तो भी इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। इस फेस पैक में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण स्किन इन्फेक्शन के खतरे को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!