बिलासपुर। Reel का शौक इन दिनों युवाओं के सर चढ़कर बोल रहा है। कमाल की बात ये है कि इस शौक के चक्कर में वर्दी की गरिमा को भी तार-तार किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आया है। जहां एक आरक्षक ने वर्दी में ही छत्तीसगढ़ी गाने पर रील बना डाला। अब Viral हुए रील पर उस पर गाज गिरी है। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने संबंधित आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक देवानंद कैवर्त मस्तूरी थाना में पदस्थ था। उसने पुलिस की वर्दी पहनकर एक रील बनाई, जिसे बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया गया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो में आरक्षक का आचरण पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप नहीं माना गया। इसे वर्दी के दुरुपयोग और अशोभनीय व्यवहार की श्रेणी में रखा गया। जैसे ही यह मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया, तत्काल कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने आरक्षक को लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया।

पुलिस विभाग के नियमों के अनुसार, वर्दी में रहते हुए किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या व्यक्तिगत प्रचार-प्रसार करना सख्त रूप से प्रतिबंधित है। वर्दी न केवल अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक होती है, बल्कि यह आम जनता के बीच विश्वास और सुरक्षा का भाव भी पैदा करती है। ऐसे में वर्दी का दुरुपयोग विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!