उदयपुर में सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य समापन झिरमिटी स्टेडियम ग्राउंड में 2603 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में लिया हिस्सा उदयपुर/सरगुजा। विकासखंड उदयपुर अंतर्गत आयोजित सरगुजा ओलंपिक 2026 का आज भव्य समापन स्टेडियम ग्राउंड, झिरमिटी में संपन्न हुआ। 28 जनवरी से 03 फरवरी तक चले इस विकासखंड स्तरीय खेल आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं, ग्रामीण महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। खेल प्रतियोगिताओं में कुल 2603 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 577 बालक, 569 बालिकाएं, 838 पुरुष एवं 619 महिलाएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताएं एथलेटिक्स एवं टीम गेम्स की विभिन्न विधाओं में आयोजित की गईं। एथलेटिक्स के अंतर्गत 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक एवं भाला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। वहीं टीम खेलों में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, हॉकी, रस्साकसी एवं बैडमिंटन (सिंगल व डबल) के रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह देखने को मिला। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को शील्ड, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि सरगुजा ओलंपिक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है। इस सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है। समारोह के समापन में जिला पंचायत सदस्य रैमुनिया करियाम सरपंच प्रदीप मरकाम प्रताप पावले,मनबोध सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह अखंड विधायक सिंह दीपक सिंघल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन शामिल रहे। उक्त आयोजन को सफल बनाने में अनुविभागीय अधिकारी बन सिंह नेताम मुख्य कार्यपालन वेद प्रकाश गुप्ता पंचायत इंस्पेक्टर विपिन चौहान उद्घोषक सुरीत राजवाड़े अरविंद ध्रुव तथा जनपद, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और तहसील कार्यालय के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। Post Views: 120 Please Share With Your Friends Also Post navigation 50 हजार की रिश्वत….प्रधान आरक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या उदयपुर विद्युत कार्यालय में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन