CG: नाले में कंकाल मिलने से हड़कंप, सदमे में लापता ग्रामीण के परिजन राजनांदगाव :- खैरागढ़ जिले के पैलीमेटा गांव में दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे कंकाल मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही आग की तरह गांव और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी गई है और लापता व्यक्तियों से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति कई महीनों से लापता है। कंकाल मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह शव उसी लापता ग्रामीण का हो सकता है। इस खबर से परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं पूरे गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। Post Views: 213 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: अटल आवास में बड़ा हादसा, जर्जर सीढ़ी ढहने से मां बेटी घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज CG: बच्चों से भरी स्कूल बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, तेज रफ्तार बना वजह