बिलासपुर। जिले के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल ठंड की वजह से स्कूल के समय में बदलाव किया गया था। अब ठंड के खत्म होने के बाद स्कूल के समय को यथावत कर दिया गया है।

एक पाली मं संचालित होने वाली शालाएं अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संचालित होगी। जबकि शनिवार को कक्षा सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगेगी।

वहीं दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं पहली पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी, जबकि शनिवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक कक्षाएं संचालित होगी। वहीं दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जबकि शनिवार को ये कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक चलेगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!