प्रभारी नर्सिंग इंचार्ज तृप्ती प्रधान को हटाने की उठ रही मांग… सरगुजा। मिली जानकारी अनुसार सामु स्वा. केन्द्र उदयपुर जिला सरगुजा के कर्मचारी हैं। हमारे यहां की नर्सिंग इंचार्ज के द्वारा स्टाफ को लगातार मानसिक रुप से परेशान किया जा रहा है। वे बिना कारण डॉट- फटकार करती है। अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करती है, तथा ड्यूटी के समय अनावश्यक दबाव बनाती हैं इसमें कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है और कार्य वातावरण खराब हो रहा है। नर्सिंग इंचार्ज के द्वारा शिफ्ट ड्यूटी भी बराबर नहीं लगाया जाता है। कुछ स्टॉफ को कम नाइट शिफ्ट दिया जाता है।नर्सिंग इंचार्ज के द्वारा स्टाफ नर्सों को समय पर और बराबर अवकाश नहीं दिया जा रहा है कुछ स्टाफ को लगातार ड्यूटी करवाई जाती है जबकि कुछ को बार- बार ऑफ दिया जाता है जिससे कार्यस्थल पर असमानता और मानसिक तनाव उत्पन्न हो रहा है।नर्सिंग इंचार्ज के द्वारा कर्मचारियों के साथ लगातार अनावश्यक रोक टोक एवं अभद्र व्यवहार किया जा रहा है छोटी-छोटी बातों पर कर्मचारियों को डांटना मानसिक दबाव बनाना तथा कार्य के दौरान अपमानित करना अब एक समान्य बात हो गई है। इस प्रकार के व्यवहार से कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है, तथा कार्य वातावरण नकारात्मक हो रहा है, जिसका प्रभाव मरीजों की सेवा पर भी पड सकता है। नर्सिंग इंचार्ज अपनी मन मर्जी छुट्टी पर चली जाती है यदि अन्य स्टाफ छुट्टी के लिए बोलता है तो उनके द्वारा समायोजित नहीं किया जाता है। अतः हम सबका आपसे विन्रम निवेदन है कि आप इस मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्यवाही करें और नर्सिंग इंचार्ज तृप्ती प्रधान को अन्य जगह भेजने की एंव किसी अन्य नर्सिंग स्टाफ को इंचाज बनाने की कृपा करें। ताकि सभी स्टाफ बिना मानसिक दबाव के अपना कार्य एवं मरीजों की सेवा अच्छी तरह कर सकें। आपकी त्वरित कार्यवाही के लिए हम सभी स्टाफ सदा अभारी रहेंगे। प्रार्थी, समस्त तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी सामु० स्वा० केन्द्र उदयपुर Post Views: 63 Please Share With Your Friends Also Post navigation अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश: 7.50 लाख का नशीला इंजेक्शन पकड़ाया, कुख्यात सप्लायर सहित धरे गए 5 तस्कर…