नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरलके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आज 02 जून 2025 को देशभर में कोरोना के 3783 एक्टिव केस सामने आए हैं। चिंता की बात यह है कि, बीते 9 दिन के अंदर ही कोविड के आंकड़ो में 1372 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों में 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि 255 मरीज ठीक भी हुए हैं। बता दें कि, भारत में कोरोना के कुल 4 वेरिएंट पाए गए हैं। इन नए वैरिएंट पर मौजूदा वैक्सीन बेअसर साबित हो रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, 22 मई को देश में सिर्फ 257 केस दर्ज थे, जो अब बढ़कर 3783 पहुंच गए हैं। इस समय सबसे अधिक मामले केरल में 1400, महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 दर्ज किए गए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि, अगर चौथी लहर आई तो 21-28 दिन तक रहेगी। भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं, जिसमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट शामिल हैं। वहीं, बाकी जगहों से नमूने लेकर सीक्वेंसिंग की जा रही है, ताकि नए वैरिएंट की जांच की जा सके।

अब तक 28 लोगो की मौत

इस साल जनवरी से लेकर अब तक कोरोना से 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 21 मौतें पिछले दो दिनों में हुई हैं। सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में 7 मौतें, केरल में 5, और दिल्ली में 2 मौतें दर्ज की गई। वहीं, रिकवरी की बात करें तो अब तक 1170 मरीज जनवरी से ठीक हुए हैं। केरल में 72, दिल्ली में 77, और महाराष्ट्र में 34 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!