सेवा पर्व के तहत वन परिक्षेत्र उदयपुर में सफाई अभियान सम्पन्न

उदयपुर (सरगुजा)। सेवा पर्व (सेवा पखवाड़ा) के अंतर्गत उदयपुर सरगुजा वन मंडल द्वारा इको पर्यटन केंद्र सीता बेंगरा जोगीमारा गुफा परिसर में भव्य सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चला।

डीएफओ अभिषेक जोगावात के निर्देशन एवं एसडीओ विजेंद्र सिंह ठाकुर तथा रेंजर कमलेश राय के मार्गदर्शन में यह विशेष पहल की गई। प्रशिक्षु रेंजर विकास गुप्ता, अक्ष पलक ऋषि, लक्ष्मीकांत बंजारा के नेतृत्व में वनपाल विनोद सिंह, अशोक सिंह तथा वनरक्षक आर्मो सिंह, सहीस कपूर, सरिता भगत, अमरनाथ राजवाड़े, समर्पण लकड़ा, राजेश राजवाड़े सहित अन्य वनकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में सामाजिक सहयोग भी देखने को मिला। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता राधे श्याम ठाकुर, अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, अखंड विधायक सिंह, दीपक सिंघल, पुटा सरपंच नन्दा राम, उप सरपंच अमृत यादव, समिति अध्यक्ष मंगल दास सहित सभी समिति सदस्य मौजूद रहे।

सेवा पर्व (सेवा पखवाड़ा) : उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक सेवा पखवाड़ा के रूप में देशभर में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, जनजागरूकता कार्यक्रम और अन्य सामाजिक हित के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उदयपुर सरगुजा वन मंडल ने यह सफाई अभियान चलाकर स्थानीय इको-टूरिज्म स्थल को स्वच्छ और आकर्षक बनाने का संकल्प लिया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!