मैनपाट महोत्सव में छाया उदयपुर का जलवा, कथक नृत्यांगना सृष्टि भदौरिया ने बांधा समां


अंबिकापुर। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के भव्य मंच पर कथक की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उदयपुर विकासखंड की प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना सृष्टि भदौरिया ने अपनी अद्भुत भाव-भंगिमा, सटीक ताल और प्रभावशाली अभिनय से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव वंदना से किया गया, जिसने आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया। समापन श्रीकृष्ण के निर्गुण भजन से हुआ, जिसने दर्शकों के मन को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। गायन एवं हारमोनियम पर अंकित त्रिपाठी ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। पढ़ंत में माया डहरिया तथा तबले पर प्रणव नानोटी ने सशक्त संगत कर प्रस्तुति को और भी ऊँचाई प्रदान की। उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर उपस्थित अतिथियों ने सृष्टि भदौरिया को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उदयपुर विकासखंड से निकलकर सृष्टि भदौरिया आज प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में कथक की प्रस्तुति देकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से विधिवत शिक्षा प्राप्त की है और अपनी साधना व प्रतिभा के बल पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। मैनपाट की धरती पर इस प्रस्तुति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब कला साधना से जुड़ती है, तो इतिहास रचती है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!