CG : प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, दिन भर छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरूवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं राजधानी रायपुर में भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। राजधानी में गुरुवार दिन भर बदल छाए रहे। इसी बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों में होगी भरी बारिश मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर,सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, और दुर्ग जिले आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज़ बारिश हुई। सतर्कता बरतने की दी गई सलाह मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। रायपुर और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों में तेज़ बारिश हो सकती है। किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है खासकर बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए। Post Views: 147 Please Share With Your Friends Also Post navigation Today Horoscope: जानिए कैसा होगा आपके लिए आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल.. आबकारी अफसर ने वाइन शॉप सुपरवाइजर को मारा थप्पड़, 60 हजार की मांग – 25 हजार लेकर माने