CG Water Update : इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश पर सोमवार को ब्रेक लगा है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई, तो वहीं कई जिलों में बारिश नहीं हुई। राजधानी रायपुर की बात करें तो रायपुर में दिन भर सूरज ने आंख मिचोली खेली। राजधानी में दोपहर के बाद बदल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, बीते दिनों हुई बारिश के चलते प्रदेश में मौसम ठंडा बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में होने वाली बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आज बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायगढ़, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, और सुकमा जिले में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने लोगों से की अपील

वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश होने के साथ-साथ बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफ़ान चलने की संभावना भी जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों को खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले और अगर आप सफर कर रहे हैं तो मौसम ख़राब होने पर खुली जगह या फिर पेड़ के नीचे ना रुके।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!