CG: ट्रांसजेंडर और 2 महिला आरोपी MDMA ड्रग्स के साथ गिरफ्तार रायपुर:- खमारडीह थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. MDMA ड्रग्स के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 1 ट्रांसजेंडर और 2 महिलाएं शामिल है. ड्रग्स के साथ 3 गिरफ्तार उत्तर जोन की DCP की दीपमाला कश्यप ने कार्रवाई का खुलासा किया. उन्होंने बताया- पुलिस को मुखबिर से ड्रग्स बेचने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम खमारडीह थाना अंतर्गत रेमेडी सेलून एवं वैलनेस सेंटर के पास पहुंची. जहां ट्रांसजेंडर और दो महिलाएं ड्रग्स बेचने की फिराक में थी. पुलिस ने तीनों को ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया. 15 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त रायपुर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 15 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स पुलिस ने जब्त किया है. जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना खमारडीह में धारा 21C नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई. Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: मौत बनकर आया ट्रेक्टर कार से हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में हुई आरक्षक की मौत एक गंभीर रूप से घायल CG: नवरात्र के पहले दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, CGPSC अध्यक्ष के नाम पर लग सकती है मुहर