CG: नवरात्र के पहले दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, CGPSC अध्यक्ष के नाम पर लग सकती है मुहर

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की जाएगी। नवरात्र के पहले दिन होने वाली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है।

साय कैबिनेट की इस बैठक में सिंगापुर प्रवास के दौरान मिले निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा राज्य के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और विभागीय भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

CGPSC अध्यक्ष के नाम पर लग सकती है मुहर

बैठक में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष की नियुक्ति का मुद्दा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट में अध्यक्ष पद के लिए नाम पर मुहर लगने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

कर्मचारियों और भर्ती परीक्षाओं पर भी नजर

राज्य सरकार की इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर विचार किया जा सकता है। साथ ही विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी चर्चा और निर्णय संभव हैं। इन मुद्दों पर सरकार के फैसलों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों और कर्मचारियों की नजर कैबिनेट बैठक पर रहेगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!