CG: शादी में नाच रहे युवकों के बीच झड़प ने लिया खूनी रूप, भतीजे को बचाने गए चाचा को चाकू से गोदा

बिलासपुर:- बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में शादी के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। मारपीट और चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट और बलवा की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है.मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बिल्हा क्षेत्र के ग्राम खपरी निवासी कुश यादव (21) अपने पिता के साथ आटो चलाने का काम करता है। उस रात वह अपने दोस्त बादल निषाद की शादी में शामिल होने गया था। चुलमाटी के लिए वे दोस्त के परिवार के साथ गांव में घूमते हुए और नाचते हुए जब भीम पटेल के घर के पास पहुंचा, तो वहां आशीक निषाद, देव यादव, संदीप निषाद, ओम पटेल और गोल्ठा निषाद सहित कई युवक नाच रहे थे। कुश भी उनके साथ नाचने लगा।

नाचते समय कुश का हाथ संदीप निषाद से टकरा गया, जिस पर संदीप ने कुश को मां-बहन की गालियां दीं और थप्पड़ मार दिया। यह देख ओम पटेल और गोल्ठा निषाद भी विवाद में कूद पड़े और कुश से मारपीट करने लगे। इसी दौरान बरतोरी गांव के सूरज यादव और अर्जुन यादव भी वहां पहुंच गए। दोनों ने कुश के साथ गाली-गलौज की और उस पर हाथ-मुक्कों से हमला किया। मारपीट के दौरान संदीप ने कुश का गला पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर के पीछे चोट आई।

घटना देख कुश के चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। तब पांचों आरोपियों ने मिलकर उन पर भी हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान अर्जुन यादव ने अपने पास रखे चाकू से बड़कू पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाचा के बाएं सीने, माथे और बाईं आंख के नीचे तीन बार वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!