CG: एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत आई सामने, मुखबिरी के शक में की युवक की बेरहमी से हत्या

बीजापुर:- जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एर्रापल्ली में बीती रात नक्सलियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पूनेम बुधरा, पिता जोगा, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों को उस पर पुलिस मुखबिरी का शक था, इसी आशंका के चलते उसे निशाना बनाया गया।

बता दें कि घटना बीते 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्ति मृतक के घर में घुसे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के समय घर के अन्य सदस्य दहशत में आ गए।

पूनेम बुधरा पूर्व में नक्सली गतिविधियों से अलग होकर आत्मसमर्पण कर चुका था और पिछले कुछ समय से अपने गांव में ही रह रहा था। इसी वजह से उस पर मुखबिरी का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बल तत्काल गांव के लिए रवाना हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!