रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए भी अहम ऐलान किये गये। वित्त मंत्री ने अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इसके तहत तीन चरण, उड़ान, शिखर और मंजिल के जरिये अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता मिलेगी। उड़ान में नीट और इंजीनयरिंग के प्रतियोगियों को आर्थिक सहायता मिलेगी। शिखर में यूपीएससी और पीएससी के अभ्यर्थियों को सहायता मिलेगी, जबकि मंजिल के तहत एसएससी, बैंकिंग जैसी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सहायता मिलेगी। नयी भर्तियों को लेकर भी वित्त मंत्री ने किया ऐलान। वित्त मंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र के मुताबिक छत्तीसगढ़ में नयी भर्तियां आयोजित की जायेगी। उन्होंने सदन में कहा कि प्रतियोगी परीक्षा के तत्परता से आयोजन के लिए व्यापम को और मजबूत बनाया जायेगा। उनमें संसाधनों की बढोत्तरी की जायेगी, ताकि परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक में तत्परता आये। Post Views: 169 Please Share With Your Friends Also Post navigation आज पेश होगा साय सरकार का तीसरा बजट, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए खुलेगा खजाना प्रदेश की बेटियों के लिए साय सरकार ने खोला खुशियों का पिटारा, 18 साल पूरा होते ही मिलेंगे इतने लाख रुपए, वित्तमंत्री का बड़ा ऐलान