CG News: गर्मी को देखते हुए स्कूलों में समय का बदलाव, आदेश जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अब शिक्षा सत्र 2025-26 के अंतर्गत दिनांक 17 जून से 21 जून 2025 तक कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में तेज गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख है कि 23 जून 2025 से सभी शालाओं में कक्षाएं पूर्ववत सामान्य समयानुसार संचालित होंगी। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से अवर सचिव आर.पी. वर्मा द्वारा जारी किया गया है। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करें। Post Views: 180 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई! मुफ्त सरकारी किताबें बेचने के आरोप में शिक्षा समन्वयक निलंबित तेज रफ्तार कहर! नशे में धुत ड्राइवर ने मारी दो बाइकों को टक्कर, मृतकों में एक युवती भी शामिल…