CG: अंधेरे में सड़क पर खड़ी पिकअप से टकराए बाइक सवार, सगे भाइयों की मौके पर मौत कोंडागांव:- कोंडागांव-उमरकोट मार्ग पर भगदेवा चढ़ाव के पास गुरुवार रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक कोंडागांव से काम कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर खड़ी एक पीकअप वाहन से उनकी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीकअप वाहन (क्रमांक CG 06 GD 1942) का डीजल खत्म हो गया था। जिस कारण ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया था। अंधेरा होने के कारण युवकों को दिखा नहीं। बाइक से आ रहे युवक खड़ी पीकअप के पीछे जा टकराए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। Post Views: 114 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: झीरम हमले पर अपनों को कटघरे में खड़ा करना पड़ा भारीभूपेश कवासी के नार्को टेस्ट की मांग पर कांग्रेस ने प्रवक्ता को हटाया SP ने 4 थानेदार सहित 2 सब इस्पेक्टर और 3 ASI का किया तबादला, पुलिसिंग में कसावट लाने जारी किया आदेश