CG: बड़ी कार्यवाही…पुलिस ने पकड़ा ₹1,30,00,000 का गांजा और हशीश

बस्तर:- संभाग मुख्यालय जगदलपुर में इलेक्ट्रीशियन की आड़ में हैदराबाद से मुंबई और पुणे तक करोड़ों रुपये के गांजा तेल (हशीश तेल) की तस्करी करने वाले दो ‘ड्रग्स किंगपिन’ को बस्तर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में धर दबोचा है. थाना बोधघाट की इस ऐतिहासिक कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो से अधिक हशीश गांजा तेल जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये आँकी गई है. बस्तर पुलिस ने इस बड़ी सफलता के साथ ही मौके की कार्रवाई का सनसनीखेज वीडियो भी जारी किया है।

बस्तर पुलिस को मुखबिर से 20.11.2025 की रात 8:55 बजे यह खुफिया जानकारी मिली कि ओडिशा से दो तस्कर बाइक (ओड 30डी 6588) पर सवार होकर गीदम नाका सरगीपाल रोड से बोधघाट चौक की ओर आ रहे हैं. उनके पास भारी मात्रा में ‘नशे का तेल’ है, जिसे वे देश के बड़े शहरों में सप्लाई करने जा रहे थे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!