*CG: बड़ा हादसा…तेज रफ्तार बस पलटी, 40 यात्री थे सवार, मची चीख-पुकार बिलासपुर:- बिलासपुर में देर रात कोटा मार्ग पर ग्राम खपराखोल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में लगभग छह यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जुनेजा बस (क्रमांक CG 16 H 0109) बिलासपुर से सेमरिया (लोरमी) जा रही थी। बस में सवार यात्री चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान खपराखोल के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो यात्री अब्दुल हसीम (35 वर्ष), जरीन खान (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है। Post Views: 197 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: नए साल के जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन से होगी निगरानी, इन चीजों पर रहेगी रोक CG: 25 लाख की MDMA के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार