CG: बड़ा हादसा, बसों की रेस में पाँच वाहन भिड़े, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा रायपुर:- अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर मार्ग पर आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, चार से पाँच वाहन आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि दो सवारी बसें एक-दूसरे से रेस लगा रही थीं, इसी दौरान आगे चल रही बस के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे की बस उससे टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रहे हाईवा और दो कारें भी बसों से जा भिड़ीं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सभी वाहनों को नुकसान पहुँचा है। घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुँची और जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारू कराया। Post Views: 101 Please Share With Your Friends Also Post navigation एडवोकेट की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल: कहा- प्रेम प्रसंग की बातें झूठी, राहुल नहीं कर सकता सुसाइड, शरीर पर कैसे लगी चोट छग पाठ्य पुस्तक निगम ने लिया अहम फैसला: अब बच्चों को समय पर मिलेंगी किताबें, इस राज्य के मॉडल पर होगा काम