CG: एंबुलेंस बनी गांजा तस्करी का जरिया, 520 किलो गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार महासमुंद:- एंबुलेंस भी तस्करों के लिए गांजा तस्करी का जरिया बन गया है. ऐसे ही एक बड़े मामले में पुलिस ने एंबुलेंस से 2 करोड़ 60 लाख रुपए कीमत का 520 किलो गांजा जब्त किया है. मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी भवानीपटना से गांजा लेकर नागपुर, महाराष्ट्र जा रहे थे, जिसे पुलिस ने टेमरी चेक पोस्ट पर पकड़ा. तीनो आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. कोमाखान पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. Post Views: 246 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा छापा : 5 जगहों पर एक साथ रेड, अनियमित गतिविधियों का भंडाफोड़ परिवार की सहानुभूति पाने के लिए गर्लफ्रेंड का एक्सीडेंट कराया, प्रेमी समेत दो गिरफ्तार