CG : सरफिरे आशिक ने युवती के सीने में मारी खंजर, हत्या कर आरोपी फरार, फोन पर बात नहीं करने पर किया कांड बलरामपुर-रामानुजगंज : बलरामपुर में एक बड़ी घटना सामने आयी है। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हर्री गांव की एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी चंदर सोनवानी युवती का पीछा करता था और उससे फोन पर बात करने का दबाव डालता था। इंकार करने पर उसने युवती की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 12 अगस्त की है। कुसमी थाना क्षेत्र के हर्री गांव निवासी मनरूप लकड़ा सुबह खेत में काम करने के लिए घर से निकले थे। दोपहर में वे भैंस चराने चले गए और उनकी बेटी हेमंती लकड़ा (20) घर पर अकेली थी। शाम लगभग 5 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि उनकी बेटी खून से लथपथ पड़ी है। नजदीक से जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि उसकी बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी पहले भी कर चुका था हमला मृतका के पिता मनरूप लकड़ा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब 20–22 दिन पहले भी गांव का युवक चंदर सोनवानी उनकी बेटी को परेशान कर चुका था। उसने हेमंती का मोबाइल छीनने की कोशिश की थी और गला दबाकर धमकाया था। इतना ही नहीं, उसने उसे डंडे से भी मारा था। उस समय गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।लेकिन आरोपी की मानसिकता नहीं बदली और वह लगातार युवती पर दबाव डाल रहा था कि वह उससे फोन पर बातचीत करे। जब युवती ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और उसे नकार दिया, तो आरोपी ने क्रोधित होकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की कार्रवाई वारदात के बाद से आरोपी चंदर सोनवानी (39) फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। आखिरकार 16 अगस्त की सुबह 5 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे ग्राम उमको से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कुसमी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से हर्री गांव का ही रहने वाला है और मृतका पर लंबे समय से गलत नीयत रखता था। उसके खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गांव में आक्रोश और भय का माहौल इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था, लेकिन उसकी हरकतों पर समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी। अब उसकी सनक और जुनून ने एक निर्दोष की जान ले ली।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मनरूप लकड़ा का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाने का सपना देखा था, लेकिन दरिंदे ने उनकी दुनिया उजाड़ दी। Post Views: 128 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG – बारात में ‘चुम्मा’ विवाद : निर्दोष महिला का नाम FIR में, पीड़िता ने IG से लगाई न्याय की गुहार CG : बस और ट्रक में भीषण टक्कर, अंबिकापुर से गढ़वा जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, घटना में कई यात्री घायल …