बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में देर रात नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की हत्या घर से कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार से निर्ममता से कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। Post Views: 169 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, कई जिलों में अलर्ट जारी CG Accident: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, LLB छात्रा की मौत, बहन घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार