रायपुर : अपनी अपकमिंग फिल्म फुले को लेकर विवादों में आये फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की मुश्किले बढ़ती ही जा रही है। ब्राम्हणों को लेकर किये विवादित टिप्पणी के मामले में रायपुर पुलिस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। रायपुर में सोमवार को समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद सिटी कोतवाली थाना में इस मामले पर अब अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जिंदगी पर एक फिल्म बनी है। इस फिल्म की रिलीज डेट टालने को लेकर अनुराग कश्यप भड़क गए थे। डायरेक्टर ने ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसे लेकर देशभर में ब्राम्हण समाज के लोगों द्वारा अनुराग कश्यप के खिलाफ हल्ला बोलने के साथ ही पुलिस में शिकायत कर रहे हैं।डायरेक्टर पर आरोप है कि उनके आपत्तिजनक बयानों से ब्राह्मण समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

जिसके चलते रायपुर के ब्राह्मण समाज ने सोमवार को अनुराग कश्यप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी कोतवाली में शिकायत की थी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की शिकायत पर अब रायपुर के कोतवाली थाना में निदेशक अनुराग कश्यप के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। संगठन के प्रमुख पंडित नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि ब्राह्मण समाज पर जातिगत अभद्रभाषा में टिप्पणी करने की वजह से समाज की भावनाएं आहत हुई है।

शिकायत पर रायपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के धारा 196 और 302 के तहत केस दर्ज किया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!