AIIMS के डॉक्टर को महिला ने शादी से पहले खुद का हास्पिटल बनाने का दिखाया सपना, फिर झांसे में लेकर की 46 लाख की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी महिला से पहचान

रायपुर : राजधानी रायपुर में एम्स के एक डाक्टर के साथ 56 लाख रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मैट्रिमोनियल साइट के जरिए डाॅक्टर की एक महिला से पहचान हुई थी। जिसने डाॅक्टर को शादी के बाद की प्लानिंग करने के साथ ही खुद का हाॅस्पिटल खोलने का सपना दिखाया। जिसके बाद डाॅक्टर ने महिला पर विश्वास कर उसके बताए मुताबिक ट्रेडिंग साइट में 17 बार ट्रांजैक्शन कर रुपए इन्वेस्ट कर दिए।

ठगी का ये पूरा मामला रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रायपुर एम्स में पेशे से चिकित्सक के पद पर पदस्थ डाॅ. राहुल कुमार रोहित ने ठगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है। शिकायत में उसने बताया कि वह एम्स अस्पताल में डॉक्टर हैं। करीब 2 महीने पहले एक मैट्रिमोनियल साइट में उसकी डॉक्टर राधिका मुखर्जी नाम की महिला से जान पहचान हुई थी। जान पहचान होने के बाद महिला वॉट्सऐप कॉल पर अक्सर उससे बात करती थी।

दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हो रही थी। इस बीच महिला ने राहुल को एक फॉरेक्स ट्रेडिंग साइट प्लस-500 ग्लोबल सीएस के बारे में बताया। फिर कहा कि इसमें पैसा इन्वेस्ट करो। इन पैसों का भविष्य में गुजरात के अहमदाबाद में मिलकर हम अस्पताल खोलेंगे। महिला के इस प्रस्ताव को पहले तो रोहित ने मना कर दिया। लेकिन ठग महिला उस पर लगातार दबाव डालती रही। जिसके बाद वह महिला के झांसे में आ गया।

महिला के बार-बार दबाव बनाने के बाद रोहित ने बैंक से 30 लाख रुपए लोन लिया। इसके अलावा करीब 16 लाख रुपए और इकट्ठे किए। फिर 3 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 के बीच 17 बार ट्रांजैक्शन करके ट्रेडिंग साइट में इन्वेस्ट कर दिया। यह पैसे अलग-अलग बैंकों में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें ट्रांजैक्शन अमाउंट 50 हजार रुपए से लेकर 9 लाख रुपए तक है। जिसके बाद साइट में मुनाफा मिलाकर करीब 1 करोड़ रुपए दिखने लग गए।

लेकिन जब डॉक्टर रोहित ने इन रुपयों को निकालने की कोशिश की, तो वह सफल नहीं हो पाया। उसे अपने साथ स्कैम होने का शक हो गया। उसने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल नंबर भी बंद मिला। 46 लाख रूपये की ठगी का शिकार होने के बाद अब एम्स के डाॅक्टर ने इस मामले में आमानाका थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। डाॅक्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!