अंबिकापुर : सरगुजा में पुलिस जवान के घर से AK-47 रायफल और 90 जिंदा कारतूस के साथ जेवरात की चोरी सनसनीखेज ढंग से चोरी हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर AK-47 और जिंदा कारतूस सहित जेवरात जब्त किया है। इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कि चोरी की वारदात में सहयोग किया करती थी।

पुलिस जवान के घर चोरी का ये मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल की रात शातिर चोरों ने बलरामपुर जिला पंचायत सीईओं नयनतारा तोमर के गन मैन आशीष तिर्की के घर में धावा बोल दिया था। घर में रखे सर्विस राइफल AK-47 सहित मौके पर रखे तीन लोडेउ मैगजीन और जेवरों की चोरी करने के बाद चोर फरार हो गये थे। घटना की रात आशीष तिर्की अपने परिवार के साथ घर बंद कर ससुराल ग्राम बटईकेला गया था। दूसरे दिन 2 अप्रैल को आशीष तिर्की की मां कोरबा से घर लौटी तब चोरी का खुलासा हुआ।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। इस घटना की जानकारी सामने आते ही एसपी योगेश पटेल ने टीम गठित कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। पुलिस टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान गांधीनगर निवासी पुराने शातिर चोर सागर चौहान पर चोरी का शक हुआ, तो पुलिस ने उसे घर से हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके साथी प्रह्लाद वासुदेव चौबे को भी हिरासत में लिया।

दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गए जेवरातों को बरामद किया। आरोपियों ने सर्विस रायफल AK-47 और कारतूस को जमीन में गाड़ दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है। पुलिस ने सागर चौहान की मां शांति चौहान को भी इस मामले में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह मॉर्निंग वॉक के बहाने बंद घरों की रेकी कर अपने बेटे को इसकी जानकारी देती थी।

जिसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ सूने मकान को अपना निशाना बनाया करते थे। एसपी ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ में चोरी की अन्य घटनाओं में शामिल होना आरोपियों ने स्वीकार किया है। वे चोरी का सामान बेच देते थे। उनका इरादा AK-47 राइफल और कारतूसों को बेचने का था। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई भी की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर न्याययिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!