रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक ईंट प्लांट में काम करने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ईंट प्लांट में काम करने वाली युवती को सुपरवाइजर ने चाय में नशीली दवा मिलाकर उसने रेप किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके साथ जबरन दोबारा रेप करने की कोशिश की गयी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का ये मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता 32 साल की युवती मूलतः जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने कांसाबेल थान में इस घटना की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि साल 2024-25 में वो पूंजीपथरा के ईंट प्लांट में मजूदरी करती थी। जहां उसकी पहचान पत्थलगांव के सेंदरीबहाल निवासी पंकज यादव से हुई। आरोपी पंकज सिंघल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर का काम करता था। पहचान बढ़ने पर वह लड़की के घर आने लगा। इसी दौरान 20 मार्च 2025 को पंकज उसके घर पहुंचा और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। लड़की के बेसुध होने के बाद आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम देने के साथ ही उसके आपत्तिजनक वीडियोें भी बना लिये। इसके बाद अप्रैल 2025 में आरोपी ने लड़की के घर पहुंचकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देकर दबाव बनाने लगा। इससे पीड़िता डर गई और अपने गांव चले गई। पीड़िता के अपने गांव लौटने पर आरोपी पंकज ने उसका आपत्तिजनक वीडियो परिवारवालों के मोबाइल नंबरों पर भेजा दिया। इस घटना से पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान थी। जिसके बाद उसने इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी। कांसाबेल थाने में शून्य पर अपराध दर्ज कर केस डायर रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना भेजा गया। जहां पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर आपत्तिजनक वीडियो भी मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation वेलेंटाइन डे पर नाबालिग प्रेमिका और सहेली को जंगल ले जाकर दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार