जगदलपुर। जगदलपुर में एक युवती को गुलाल लगाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि यहां के ग्राम कलचा में आयोजित मेले में दो युवक एक युवती पर जबरन गुलाल लगा रहे थे। लड़की के बाफयफे्रंड को ये बात रास नही आई और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की ये वारदात नगरनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक होली पर्व को लेकर ग्राम कलचा में मेला का आयोजन किया गया था। मेले में शामिल होने पहुंचे ग्रामीण रंग-गुलाल खेल रहे थे। इसी दौरान 2 युवक एक युवती को रंग-गुलाल लगा रहे थे। लड़की के मना करने के बाद भी जबरन गुलाल लगाने पर लड़की के बाॅयफ्रेंड ने इसका विरोध किया। जिसे लेकर दोनों गुटो में विवाद हो गया। लोग कुछ समझ पाते इसी बीच लड़की के बाॅयफ्रेंड ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दोनों युवको पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में 23 वर्षीय उमेश बघेल और 17 वर्षीय रोहित बघेल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से गंभीर वार किए गए थे। मौके पर मौजूद लोग दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाते इतनी देर में दोनों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों ने नगरनार पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की गयी। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। Post Views: 43 Please Share With Your Friends Also Post navigation तेंदुए का हमला या कुछ और? बस्तर में 3 ग्रामीण घायल, सच जानने में जुटा वन विभाग