भूमि अतिक्रमण मामले को लेकर ग्रामीणों से किया संवाद, प्रशासन द्वारा धारा 170-ख व 250 के तहत नोटिस जारी…

दिनेश बारी,

लखनपुर। लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजकटेल में भूमि अतिक्रमण के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर पंडो विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मुसलमानों के द्वारा उनकी भूमि पर जबरन कब्जा कर अवैध रूप से मकान निर्माण किया गया है तथा सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि पर भी जबरन खेती किए जाने की शिकायत सामने आई है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चा बनी हुई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पंडो समाज के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी उनके साथ खड़ी है तथा मामले में वैधानिक और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में गरीब और आदिवासी समाज के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि भूमि विवाद को लेकर विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई तथा जातिसूचक गाली-गलौज की गई, जिसके संबंध में कुछ लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रशासनिक स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर के निर्देशन में जांच कराई गई है। जांच के उपरांत संबंधित लोगों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 170-ख के तहत नोटिस जारी किया गया है। वहीं तहसील कार्यालय से धारा 250 के तहत भी नोटिस जारी किए जाने की जानकारी दी गई। इस दौरान भाजपा एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी जमीन और अधिकारों की लड़ाई में सभी लोग उनके साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित:

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जन्मेजय मिश्रा, आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष बिन्देश्वरी पैकरा, रवि उरांव, निलेश सिंह, कमलेश टोप्पो, अजित सिंह, दिनेश गुप्ता, धनंजय द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, रवि महंत, भैयालाल साहू , सनमान पंडो गणेश पंडो, रतन पंडो, रामधन पंडो, मुन्ना पंडो, बेचन राम पंडो, लाला गुलाब पंडो, कामेश्वर पंडो, प्राण गोपालपंडो, सहित पंडो समाज के सम्मानित जन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!