Big News : प्रदेश की महिलाओं को एक और बड़ा तोहफा, अब हर महीने 3000 रुपये देगी सरकार भोपाल : मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी है। मोहन सरकार ने लाड़ली बहनों को साल 2028 से 3 हजार रुपए महीने देने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बहनों के लिए हर साल 250 रु बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को इसी साल दीपावली से 1500 रुपये देने की घोषणा की है। इससे पहले महिलाओं को 1,250 रुपये के हिसाब से राशि सरकार के द्वारा प्रदान रह रही थी। हालांकि रक्षाबंधन के मौके पर इसमें 250 रुपये बढ़ाकर 1500 किया जा रहा है, लेकिन अब मोहन सरकार ने दीपावली से हर महीने 1500 रुपये दिया जाएगा। बता दें कि इस लोकप्रिय योजना को 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान पेश किया गया था। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सत्ता में वापसी में लाडली बहना योजना ने अहम भूमिका निभाई थी। प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1,250 रुपये के हिसाब से राशि सरकार के द्वारा प्रदान की गई थी। Post Views: 224 Please Share With Your Friends Also Post navigation Crime News : जिला अस्पताल में दिनदहाड़े ट्रेनी नर्स की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी… Cow Killing : गाय के साथ हैवानियत! दरिंदों ने थन काटे, मुंह कुचला और जननांगों पर किया हमला, गौहत्या के विरोध में बजरंग दल ने किया चक्काजाम