शादी के 25 दिन बाद दुल्हन जीजा संग हुई फरार… वजह जान उड़ गए सब के होश

मिर्जापुर :- उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाली घटना में जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नवविवाहिता अपनी शादी के 25 दिन बाद अपने जीजा के साथ फरार हो गई। लड़की के मां का आरोप है कि उनकी बेटी अपने जीजा के साथ घर से एक लाख रुपये नगद और जेवर लेकर भाग गई है। इस मामले में मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार युवती की शादी 12 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। शादी के बाद उसे ससुराल भेजा गया था लेकिन केवल कुछ दिन बाद ही वह अपने जीजा के साथ घर से फरार हो गई। लड़की के मां-बाप ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर में रखे एक लाख रुपये नगद और कुछ गहने लेकर फरार हो गई है।

गौना और चौथ के बाद भी नहीं मिली लड़की

12 नवंबर को शादी के बाद 28 नवंबर को ससुराल पक्ष के लोग गौना कराकर लड़की को ससुराल ले गए थे। फिर, 4 दिसंबर को मायके वाले लड़की को चौथ लेकर ससुराल गए थे और उसके बाद 5 दिसंबर को लड़की को मायके वापस ले आए थे। इसके बाद अचानक 7 दिसंबर की रात नवविवाहिता अपनी साली के साथ घर से फरार हो गई। लड़की के मां ने आरोप लगाया कि जीजा ने बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाकर उसे साथ ले लिया है। उन्होंने पुलिस से बेटी की जल्द बरामदगी की मांग की है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!