जांजगीर-चांपा 27 सितंबर 2026। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शरणप्रीत सिंह उर्फ सन्नी सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसने का डर दिखाया। इसके बाद करीब 24 घंटे से अधिक समय तक डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर उनसे 32 लाख रुपये ठग लिए गए।

मामले की शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लुधियाना, पंजाब तक पहुंची और आरोपी शरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल और दस्तावेज जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन के अलावा बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, आधार कार्ड और पैन कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी के नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

दो महीने में साइबर ठगी के 17 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, साइबर जागृति अभियान के तहत पिछले दो महीनों में साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस लगातार साइबर अपराधों से जुड़े मामलों की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के वीडियो कॉल या फोन पर खुद को पुलिस, सीबीआई या किसी अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर डराने पर घबराएं नहीं। किसी भी स्थिति में ओटीपी, बैंक डिटेल या पैसे ट्रांसफर न करें और तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!