|| श्री राधे|| राधारमणम हरे हरे दैनिक पंचांग व राशिफल दिनाँक:-29/07/2025,मंगलवारपंचमी, शुक्ल पक्ष,श्रावण तिथि–‐——— पंचमी 24:45:59 तकपक्ष————————– शुक्लनक्षत्र———- उ०फा० 19:26:33योग————— शिव 27:03:29करण————— बव 12:00:16करण———– बालव 24:45:59वार———————– मंगलवारमाह-‐———————– श्रावणचन्द्र राशि—————— कन्यासूर्य राशि——————- कर्करितु—————————- वर्षाआयन—————— दक्षिणायणसंवत्सर——————- विश्वावसुसंवत्सर (उत्तर)————– सिद्धार्थीविक्रम संवत—————- 2082गुजराती संवत————– 2081शक संवत—————— 1947कलि संवत—————— 5126सूर्योदय—————- 05:42:09सूर्यास्त—————– 19:08:55दिन काल————– 13:26:46रात्री काल————– 10:33:45चंद्रोदय—————– 09:47:58चंद्रास्त—————– 21:59:23लग्न—– कर्क 11°57′ , 101°57′सूर्य नक्षत्र——————— पुष्यचन्द्र नक्षत्र———- उत्तराफाल्गुनीनक्षत्र पाया——————- रजत पद, चरण टो—- उत्तरा फाल्गुनी 06:25:52 पा—- उत्तराफाल्गुनी 12:55:06 पी—- उत्तरा फाल्गुनी 19:26:33 पू—- हस्त 26:00:06 विशेष जानकारी नागपंचमी शुभ विचार साधुभ्यस्ते निवर्तन्ते पुत्रामित्राणि बान्धवाः ।ये च तैः सह गन्तारस्तध्दर्मात्सुकृतं कुलम् ।।।।चाo नीo।। पुत्र , मित्र, सगे सम्बन्धी साधुओं को देखकर दूर भागते है, लेकिन जो लोग साधुओं का अनुशरण करते है उनमे भक्ति जागृत होती है और उनके उस पुण्य से उनका सारा कुल धन्य हो जाता है सुभाषितानि गीता -: अर्जुन विषादयोग:- अo-1 संजय उवाचदृष्टवा तु पाण्डवानीकं व्यूढं दुर्योधनस्तदा।आचार्यमुपसंगम्य राजा वचनमब्रवीत्॥ संजय बोले- उस समय राजा दुर्योधन ने व्यूहरचनायुक्त पाण्डवों की सेना को देखा और द्रोणाचार्य के पास जाकर यह वचन कहा॥2॥ दैनिक राशिफल देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।। मेष राशि दिन सामान्य गति से गतिमान रहेगा। धन आगमन बना रहेगा। दिन भर काफी व्यस्त रहेंगे। धर्म कर्म में मन लगेगा। अटका हुआ रुपया प्राप्त होने के योग बनेंगे। कार्य व्यापार में फोकस जरूरी होगा। दिन का आरंभ ध्यान व योग से करें तो दिन बेहतर होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करने से दिन अच्छा बीतेगा। वृष राशि किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पूर्व अच्छी तरह से सोच विचार कर लेना आपके लिए उचित होगा। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। नए उद्यमों के विषय में सोच विचार करेंगे। कार्य व्यापार में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। यश, प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शिवलिंग पर गेहूं अर्पण करें तो दिन बेहतर होगा। मिथुन राशि आपकी कड़ी मेहनत और लगन से मंजिल करीब आ चुकी है। अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। कार्य व्यापार बढ़िया चलेगा। वैवाहिक जीवन सुख में बीतेगा। जीवन की आपाधापी में स्वयं के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। लेकिन कुछ देर ठहर के अपने बारे में भी सोचें। केसर युक्त चंदन लगाएं तो देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त होगी। कर्क राशि सितारे संकेत कर रहे हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने की दिशा में भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कार्य व्यापार में फोकस बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यापार में मन-मुताबिक लाभ प्राप्त करने की योग बन रहे हैं। सफेद वस्तुएं जैसे चावल, चीनी, दही का दान करके आज का दिन बेहतर बना सकते हैं। सिंह राशि आज के दिन तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ एक रूमानी शाम गुजार सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ लंबे समय से चले आ रहे मतभेद समाप्त हो जाएंगे। आपसी तालमेल बेहतर होगा। कार्य-व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपनी किस्मत के स्वयं मालिक हैं दूसरों के भरोसे ना रहें। किसी भी विवाद से दूर रहें। आज के दिन आपको ईश्वर की कृपा का अनुभव होगा। भोलेनाथ के मंदिर में जाकर के तिल युक्त जल शिवलिंग पर अर्पण करें तो दिन बेहतर होगा। कन्या राशि दिन बेहतर होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। दीर्घकालिक योजनाएं बनेगी। कार्य व्यापार में पूर्ण मनोयोग से काम करें। कड़ी मेहनत का फल अवश्य मिलता है लेकिन उचित समय की प्रतीक्षा करना आपके लिए ठीक रहेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यस्तता के बीच स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें।जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से दिन अच्छा बीतेगा। तुला राशि कार्य व्यापार में आ रही अड़चन दूर होगी जिससे राहत महसूस करेंगे। मनुष्य अपना भाग्य कड़ी मेहनत व लगन से स्वयं लिखता है। आपकी कड़ी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।भाग्य का साथ मिल रहा है आए हुए अवसरों को हाथ से जाने न दें। इन्वेस्टमेंट के लिए अनुकूल समय है। नौकरी पेशा लोगों का दिन अच्छा बीतेगा। पूर्व में जो निवेश किए थे उसमें लाभ प्राप्त होगा। शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से आय में बढ़ोतरी होगी। वृश्चिक राशि सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। यश, प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। जो जातक के नौकरी के लिए तैयारी कर रहे थे उनके लिए अनुकूल समय आ चुका है। तन-मन प्रसन्न रहेगा। धन आगमन बना रहेगा। कार्य-व्यापार में नए कांट्रेक्ट हासिल करेंगे। वरिष्ठ लोगों की सलाह व मार्गदर्शन अवश्य लें। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। वृद्ध जनों की सेवा से आज का दिन बेहतर बनेगा। धनु राशि चोट-चपेट लग सकती है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। धन संबंधित लेनदेन में विशेष सावधानी की आवश्यकता होगी। किसी भी विवाद में पड़ना आपके लिए उचित नहीं होगा। लाइफ पार्टनर//लविंग पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा। धैर्य रखें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। हनुमान जी के सामने चमेली तेल का दीपक जलाएं तो दिन बेहतर होगा। मकर राशि सितारे संकेत कर रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती दिख रही है। कार्य-व्यापार अच्छा चलेगा। आज के दिन वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। अत्यधिक तनाव लेने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाकर आज का दिन बेहतर बना सकते हैं। कुंभ राशि सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है प्रमाद न करें। व्यर्थ के झंझटों में पड़ना आपके लिए उचित नहीं होगा। शत्रु पक्ष चाह कर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। बहुत सारी योजनाएं बनाकर उन पर अमल न करना आपकी पुरानी आदत है। इसको छोड़ने में ही आपकी भलाई है। लाइफ पार्टनर का ख्याल रखें। स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें तो दिन बेहतर होगा। मीन राशि ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी ।बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विशेष कर मानसिक स्वास्थ्य आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। ध्यान व योग का सहारा ले सकते हैं। शिवलिंग पर गेहूं और गुड़ चढ़ाए तो दिन बेहतर हो जाएगा। आपका दिन मंगलमय हो पं. गिरीश पाण्डेयएस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यासएस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबरसचिव पुरोहित मंचज़िला- महासमुन्द छ.ग.संपर्क सूत्र – 7000217167संकट मोचन मंदिरमण्डी परिसर,पिथौरा कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें(शुल्क -५०१/-) Post Views: 147 Please Share With Your Friends Also Post navigation Aaj Ka Rashifal : 28/07/2025 दिन सोमवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ Aaj Ka Rashifal : 30/07/2025 दिन बुधवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ