🌟 श्री राधे कृष्णा🌟💫 राधारमणम हरे हरे💫📜««« दैनिक पञ्चांग व राशिफल »»»📜 28 जून 2025, शनिवार कलियुगाब्द…………………….5127विक्रम संवत्……………………2082शक संवत्………………………1947मास……………………………..आषाढ़पक्ष……………………………….शुक्लतिथी…………………………….तृतीयाप्रातः 09.57 पर्यंत पश्चात चतुर्थीरवि…………………………..उत्तरायणसूर्योदय ………….प्रातः 05.44.00 परसूर्यास्त………..संध्या 07.15.00 परसूर्य राशि……………………….मिथुनचन्द्र राशि………………………..कर्कगुरु राशी……………………….मिथुननक्षत्र………………………………पुष्यप्रातः 06.33 पर्यंत पश्चातम अश्लेषायोग………………………………..हर्षणसंध्या 07.15 पर्यंत पश्चात वज्रकरण……………………………….गरजप्रातः 09.57 पर्यंत पश्चात वणिजऋतु……………………..(शुचि) ग्रीष्मदिन…………………………….शनिवार 🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :- 28 जून सन 2025 ईस्वी । ☸ शुभ अंक…………………….1🔯 शुभ रंग…………………….नीला ⚜️ अभिजीत मुहूर्त :- दोप 12.03 से 12.56 तक । 👁🗨 राहुकाल :- प्रात: 09.09 से 10.49 तक । 🌞 उदय लग्न मुहूर्त –मिथुन04:53:33 07:07:10कर्क07:07:10 09:23:20सिंह09:23:20 11:35:08कन्या11:35:08 13:45:48तुला13:45:48 16:00:26वृश्चिक16:00:26 18:16:35धनु18:16:35 20:22:12मकर20:22:12 22:09:18कुम्भ22:09:18 23:42:50मीन23:42:50 25:14:03मेष25:14:03 26:54:48वृषभ26:54:48 28:53:33 🚦 दिशाशूल :- पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें । ✡ चौघडिया :- प्रात: 07.27 से 09.08 तक शुभदोप. 12.29 से 02.09 तक चरदोप. 02.09 से 03.49 तक लाभदोप. 03.49 से 05.30 तक अमृतसंध्या 07.10 से 08.30 तक लाभरात्रि 09.49 से 11.09 तक शुभ । 💮 आज का मंत्र :-।। ॐ महावीराय नम: ।। 📢 संस्कृत सुभाषितानि –श्रीमद्भगवतगीता (द्वादशोऽध्यायः – भक्तियोग:) –यस्मान्नोद्विजते लोको लोकान्नोद्विजते च यः ।हर्षामर्षभयोद्वेगैर्मुक्तो यः स च मे प्रियः ॥१२- १५॥अर्थात :जिससे कोई भी जीव उद्वेग को प्राप्त नहीं होता और जो स्वयं भी किसी जीव से उद्वेग को प्राप्त नहीं होता तथा जो हर्ष, अमर्ष (दूसरे की उन्नति को देखकर संताप होने का नाम ‘अमर्ष’ है), भय और उद्वेगादि से रहित है वह भक्त मुझको प्रिय है॥15॥ 🍃 आरोग्यं सलाह :-मुँहासे हटाने के आयुर्वेदिक उपचार नींबू और पानी – नींबू विटामिन सी और साइट्रिक एसिड में समृद्ध हैं, इसलिए समय के साथ उपयोग किए जाने पर ये आपकी त्वचा को चमकाने और हल्का करने में मदद कर सकता है। नींबू में साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को मारता है और एंटीसेप्टिक के रूप में कार्य करता है। यह पिंपल्स के कारण लाली को कम करता है। इसके लिए आप कप में दो नींबू का जूस निकाल लें और दो बड़े चम्मच पानी इसमें मिलाइए। फिर कॉटन पैड की मदद से आप अपने चेहरे पर लगाइए। फिर इसे पूरी रात लगाकर छोड़ दीजिए। आप इसे रात में सोने से पहले लगा सकती हैं। ⚜ आज का राशिफल :- मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज परिस्थिति तथा समय में तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता बुजुर्गों तथा जीवनसाथी के प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी तथा युवा अपने अध्ययन तथा कैरियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे। उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हल्की थकान महसूस करेंगे। मन अजीब सा रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) आज कार्यक्षेत्र में उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रकार का ठोस निर्णय लेते समय उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना अति आवश्यक है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। मान सम्मान बढेगा। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का उचित समय है। इस समय कोई नई उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, और आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । व्यापार में विस्तार की योजनाओं को मूर्तरूप देने का उचित समय है। फिजूलखर्ची पर जरूर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित इंसान की बातों में आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। घर – सामाज मे इज्ज्त बढेगी। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज संतान की शिक्षा या कैरियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति या किसी भी प्रकार का विवाद आज किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का उचित समय है। घर के सदस्य की दिक्कतों को हल करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन मिला जुला रहेगा । कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आ सकती है। खुद को साबित करने के लिए मेहनत की जरूरत हो सकती है। इस समय बिजनेस को लेकर जो योजना चल रही थी, वो और टल सकती है। नौकरी में अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ बिल्कुल भी समझौता ना करें। धन लाभ की पूरी सम्भावना है। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा किसी भी समस्या का हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी। घर की देखरेख और पारिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना पर काम शुरू करने से काफी हद तक सफलता मिल सकती है। अपने टैक्स संबंधी सभी कामों को पूरा रखें। अगर आप राजकीय सेवा क्षेत्र में है तो पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के सम्बन्धों में मधुरता आएगी। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज आय के नए स्रोत बनने के उचित योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत उस पर अमल करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है। बॉस तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आध्यात्मिक विषयो में वृद्धि होगी। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज आप किसी भी परिस्थिति में कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज तथा परिवार में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यवहार कुशलता का सकारात्मक प्रभाव सम्मान में बढोतरी करेगा तथा परिवार में परस्पर प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज योजना अनुसार कार्य करने में सफलता मिलेगी। मशीनरी तथा तकनीकी कार्यों से संबंधित व्यवसाय में कामयाब रहोगे। अपनी कार्यप्रणाली तथा व्यस्तता संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करे। ऑफिस में आपकी किसी परेशानी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशविरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी जो मामले पिछले काफी समय से लंबित चल रहे थे, उन पर आज काम करने का उचित समय है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा। 🌷 आपका दिन मंगलमय हो।🌷 पं. गिरीश पाण्डेयएस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यासएस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबरसचिव पुरोहित मंचज़िला- महासमुन्द छ.ग.संपर्क सूत्र – 7000217167संकट मोचन मंदिरमण्डी परिसर,पिथौरा कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें(शुल्क -५०१/-) Post Views: 184 Please Share With Your Friends Also Post navigation Aaj Ka Rashifal : 27/06/2025 दिन शुक्रवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ Aaj Ka Rashifal : 29/06/2025 दिन रविवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ