🌹 || श्री राधे||🌹
💫 राधारमणम हरे हरे 💫
दैनिक पञ्चांग व राशिफल

दिनांक:-15/07/2025, मंगलवार
पंचमी, कृष्ण पक्ष,
श्रावण

तिथि————– पंचमी 22:38:27 तक
पक्ष————————— कृष्ण
नक्षत्र————- शतभिषा 06:25:17
योग—————- सौभाग्य 14:11:10
करण————— कौलव 11:20:53
करण————— तैतुल 22:38:27
वार———————— मंगलवार
माह————————- श्रावण
चन्द्र राशि————कुम्भ 23:56:57
चन्द्र राशि——————– मीन
सूर्य राशि——————– मिथुन
रितु—————————- वर्षा
आयन——————- दक्षिणायण
संवत्सर——————– विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर) ————-सिद्धार्थी
विक्रम संवत—————– 2082
गुजराती संवत—————– 2081
शक संवत——————— 1947
कलि संवत——————– 5126
सूर्योदकाल—————– 19:15:22
दिन काल—————— 13:40:30
रात्री काल—————– 10:19:59
चंद्रास्त——————– 09:43:15
चंद्रोदय——————- 22:23:55
लग्न—- मिथुन 28°34′ , 88°34′
सूर्य नक्षत्र——————- पुनर्वसु
चन्द्र नक्षत्र—————– शतभिषा
नक्षत्र पाया——————— ताम्र

🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩

सू—- शतभिषा 06:25:17

से—- पूर्वाभाद्रपदा 12:16:53

सो—- पूर्वाभाद्रपदा 18:07:27

दा—- पूर्वाभाद्रपदा 23:56:57

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18

सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः॥

संपूर्ण धर्मों को अर्थात संपूर्ण कर्तव्य कर्मों को मुझमें त्यागकर तू केवल एक मुझ सर्वशक्तिमान, सर्वाधार परमेश्वर की ही शरण में आ जा। मैं तुझे संपूर्ण पापों से मुक्त कर दूँगा, तू शोक मत कर
॥66॥

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष

आज के दिन शत्रु पक्ष परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। व्यापार में अड़चनें आ सकती हैं। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आपके मान सम्मान में कमी आए। धन संबंधी चिंता बनी रहेगी।

🐂वृष

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

👫मिथुन

मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

🦀कर्क

जाने कहां गए वो दिन’ आज के दिन पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार- व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सदस्यों से मेल मिलाप बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी भी विवाद में पड़ना आपके लिए उचित नहीं होगा। आज के दिन स्वास्थ्य का पाया कमजोर है खान-पान का विशेष ध्यान रखें। धन आगमन बना रहेगा।

🐅सिंह

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🙍‍♀️कन्या

लंबे समय से जिस अवसर की आप प्रतीक्षा कर रहे थे वह आपके सामने आ सकता है। रोजगार के लिए आपके प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। बिजनेस के संबंध में की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। नौकरी पेशा लोगों को बॉस की प्रशंसा मिलेगी। व्यापार की समस्याओं का समाधान होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए समय शानदार है।घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ एक अच्छा दिन बिताएंगे।

⚖️तुला

किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🦂वृश्चिक

आज के दिन धन संबंधी लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। अटका हुआ रुपया मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में गति आएगी। धन को लेकर चिंतित रहेंगे। खान-पान में संयम रखें। बिजनेस में ग्रोथ होगी। नौकरी में लाभ होगा।

🏹धनु

आज के दिन आपको सरकार से सम्मान प्राप्त हो सकता है। नए प्लांस बनेंगे। नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। तन-मन प्रसन्न रहेगा। व्यय भार र बढ़ा रहेगा जिससे धन को लेकर चिंतित रहेंगे। मैरिड लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। दिन मिश्रित फलदायक रहेगा।

🐊मकर

आज के दिन आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। कानूनी मामलों में गति आएगी। लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। कुछ उहापोह की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करेंगे तो लाभ होगा। आज के दिन यात्रा को टाल दें।

🍯कुंभ

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें।

🐟मीन

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩

पं. गिरीश पाण्डेय
एस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यास
एस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबर
सचिव पुरोहित मंच
ज़िला- महासमुन्द छ.ग.
संपर्क सूत्र – 7000217167
संकट मोचन मंदिर
मण्डी परिसर,पिथौरा

कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें
(शुल्क -५०१/-)

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!