🌹🕉️🌹💫 जय जय श्री राधारमण 💫 दैनिक पंचांग व राशिफल 12 जुलाई 2025, शनिवारतिथि_ द्वितीया 25:45:44* पक्ष कृष्णनक्षत्र उत्तराषाढा 06:35:17 योग विश्कुम्भ 19:30:15करण तैतुल 13:59:41करण_ गर 25:45:44* वार शनिवारमाह (अमावस्यांत) आषाढमाह (पूर्णिमांत)_ श्रावण चन्द्र राशि मकरसूर्य राशि_ मिथुन रितु_ वर्षाआयन दक्षिणायणसंवत्सर विश्वावसुसंवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थीविक्रम संवत 2082 गुजराती संवत_ 2081शक संवत_ 1947 कलि संवत 5126चन्द्र नक्षत्र_ उत्तराषाढा पद, चरण4 जी उत्तराषाढा 06:35:17 1 खी श्रवण 12:41:32 2 खू श्रवण 18:46:23 3 खे श्रवण 24:49:51* शुभ विचार 💮🚩💮* प्रलये भिन्नमर्यादा भवन्ति किल सागराः ।सागरा भेदमिच्छान्ति प्रलयेऽपि न साधवः ।।।।चाo नीo।। जब प्रलय का समय आता है तो समुद्र भी अपनी मयारदा छोड़कर किनारों को छोड़ अथवा तोड़ जाते है, लेकिन सज्जन पुरुष प्रलय के सामान भयंकर आपत्ति अवं विपत्ति में भी आपनी मर्यादा नहीं बदलते. 🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩 गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18 इति ते ज्ञानमाख्यातं गुह्याद्गुह्यतरं मया।विमृश्यैतदशेषेण यथेच्छसि तथा कुरु॥ इस प्रकार यह गोपनीय से भी अति गोपनीय ज्ञान मैंने तुमसे कह दिया। अब तू इस रहस्ययुक्त ज्ञान को पूर्णतया भलीभाँति विचार कर, जैसे चाहता है वैसे ही कर ।।।62।। 💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮 देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।। मेष राशि आपके धैर्य की परीक्षा का समय आ चुका है। धैर्य बनाए रखें क्योंकि आपके प्रयासों को सफलता अवश्य मिलेगी। अप्रत्याशित रूप से धन लाभ मिलने के योग हैं। थोड़ी बहुत नोंक-झोंक के साथ जीवनसाथी के साथ दिन आज का अच्छा बीतेगा। किसी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे तो इंटरव्यू देने के लिए आज का दिन उचित रहेगा। आज के दिन आपका उत्साह चरम पर रहेगा। दिन बेहतर होगा। वृष राशि दिन शानदार रहेगा। पूर्व में किए गए प्रयासों का लाभ कार्य व्यापार में मिलेगा। अति उत्साह से बचें। आज का दिन खुद के लिए विचार करने का है। कामयाबी आपकी प्रतीक्षा कर रही है। लेकिन सोच समझकर निर्णय लेना आपके लिए हितकर होगा। भविष्य के लिए रोड मैप तैयार होगा। मिथुनराशि आज के दिन स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें। लाइफ पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। अत्यधिक खर्च करने की आपकी प्रवृत्ति आपको मुश्किल में डाल सकती है। कार्य व्यापार पर फोकस रखना आवश्यक है। थोड़ी तकरार के बाद आज का दिन जीवन साथी के साथ अच्छा व्यतीत होगा। कर्क राशि दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से कर सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें। लाइफ पार्टनर लविंग/ पार्टनर के साथ एक शानदार दिन बिता सकते हैं। कार्य व्यापार पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। वैवाहिक जीवन में आप ईश्वर की कृपा महसूस करेंगे। सिंहराशि आसपास के माहौल से आप उदास महसूस कर सकते हैं। योग व मेडिटेशन आपके लिए अत्यंत जरूरी विषय है। इन्वेस्टमेंट के लिए अनुकूल समय आ चुका है। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। धर्म एवं आध्यात्म में मन लगेगा। लाइफ पार्टनर का व्यवहार दुखी कर सकता है। कन्याराशि आज के दिन धन को लेकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। सावधान रहें। आपकी भावुकता का फायदा लोग उठा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्य व्यापार में जिन चीजों को अपने पूर्ण किए बिना छोड़ दिए थे उससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ एक शानदार दिन बिताएंगे। तुला राशि बेवजह तनाव लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जीवन अनमोल है इस बात को समझें। तनाव एवं चिंता में जीवन बिताना ठीक नहीं होगा। अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। समुचित तौर पर धन की व्यवस्था होने से काफी राहत महसूस करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को करियर में सफलता प्राप्तहोगी। आज के दिन आपके जीवनसाथी विशेष महसूस हो सकता है। वृश्चिकराशि दिन अनुकूल रहेगा लेकिन अत्यधिक सोच विचार करने की आपकी आदत से स्वयं को परेशानी में डाल सकते हैं। आज के दिन आप अच्छा धन कमाएंगे। व्यस्तता भरी जिंदगी में आज के दिन कुछ सुकून के पल अपने लिए जरूर निकालें। जीवनसाथी के साथ एक रोमांटिक शाम बिता सकते हैं। धनु राशि आज के दिन व्यायाम और ध्यान दोनों आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा। लंबे समय से जिन योजनाओं पर निवेश कर रहे थे उनसे धन प्राप्त होना आरंभ हो जाएगा। कार्य व्यापार में कड़ी मेहनत और ध्यान देने की आवश्यकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। मकर राशि साडेसाती से राहत पाने के बाद सुकून से जीवन बिता रहे जातकों को खुशी के पल नसीब होंगे। धन संबंधी मामलों में अच्छी तरह सोच समझ करके ही निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’: जिंदगी को पूरी शिद्दत से जीने का समय आ चुका है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। लाइफ पार्टनर के साथ एक अच्छा दिन आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। कुंभ राशि दिनभर काफी व्यस्त रहेंगे। आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धनागमन बना रहेगा। जिन योजनाओं पर आप कार्य कर रहे थे उनमें सफलता का रोड मेप तैयार हो रहा है। पारिवारिक जीवन सुख में बीतेगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा। देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। मीन राशि आज का दिन आप लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। चारों और आपके ही चर्चा होगी । स्वास्थ्य को पाया थोड़ा कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर धन खर्च कर सकते हैं। छोटी-मोटी समस्याओं को छोड़ दें तो आज का दिन शानदार रहेगा। 🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩 पं. गिरीश पाण्डेयएस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यासएस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबरसचिव पुरोहित मंचज़िला- महासमुन्द छ.ग.संपर्क सूत्र – 7000217167संकट मोचन मंदिरमण्डी परिसर,पिथौरा कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें(शुल्क -५०१/-) Post Views: 193 Please Share With Your Friends Also Post navigation देवगुरु बृहस्पति की राशि में शनि होने जा रहे हैं वक्री! किन राशियों पर पड़ेगा पॉजिटिव इफेक्ट? किनको रहना होगा सावधान? जानिए भागवत-व्यास आचार्य पं गिरीश पाण्डेय जी से… Aaj Ka Rashifal : 13/07/2025 दिन रविवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ