आग का गोला बना ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर चलती गाड़ी से कूदे, बाल बाल बची जान

धमतरी:- कुरुद थाना इलाके के भोथली रोड पर चलती ट्रक में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि चंद मिनटों में ही ट्रक आग के शोलों में तब्दील हो गई. ट्रक चला रहे ड्राइवर और पास में बैठे कंडक्टर ने किसी तरह से गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. अगर चंद मिनटों की भी देरी ड्राइवर और क्लीनिर ने की होती तो दोनों की जान खतरे में पड़ जाती.

चलती ट्रक में लगी आग

ट्रक में आग लगने की खबर आनन फानन में लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी. थोड़ी ही देर में फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंच गई. दमकल टीम ने तत्काल जलती ट्रक पर पानी की बौछार करनी शुरू कर दी. चंद मिनटों में ही आग पर काबू पा लिया गया. जिस जगह पर ट्रक में आग लगी थी वहां पर कई और गाड़ियां मौजूद थी. पास ही बिजली के खंभे और वायर भी थे. गनीमत रही की आग गाड़ियों और बिजली के तारों तक नहीं पहुंची. अगर दमकल की टीम थोड़ी भी देर करती तो आग बेकाबू होकर दूसरी गाड़ियों तक पहुंच सकती थी. फायर फाइटर की टीम जबतक आग पर काबू पाती तबतक ट्रक का अगल हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था.

कैसे हुआ हादसा

ट्रक ड्राइवर और क्लीनर अपनी गाड़ी को लेकर भोथली रोड से गुजर रहे थे. तभी उनकी गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा. जबतक ड्राइवर और क्लीनर कुछ समझ पाते इंजन से आगे की लपटें बाहर आने लगी. ड्राइवर ने किसी तरह से गाड़ी को काबू किया और ब्रेक लगाते ही गाड़ी से कूद गया. ट्रक में आग कैसे लगी अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है. संभावना जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से गाड़ी में आग पकड़ी होगी.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!