आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त के खिलाफ महिला से रेप और 3 बार गर्भपात कराने का गंभीर आरोप पुलिस ने दर्ज किया अपराध दंतेवाड़ा : बीजापुर में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ आनंदजी सिंह के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। दंतेवाड़ा जिला में रहने वाली महिला ने सहायक आयुक्त पर शादी का झांसा देकर 7 सालों तक दैहिक शोषण और तीन बार गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के आरोप के बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने सहायक आयुक्त के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम दंतेवाड़ा जिला के गीदम थाना क्षेत्र का है। महिला ने गीदम थाने में दंतेवाड़ा में पदस्थ रहे सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ दर्ज करायी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा है। पति के साथ पारिवारिक विवाद के बाद दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच साल 2018 में उसकी मुलाकात दंतेवाड़ा में पदस्थ सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में तब्दिल हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि आनंदजी सिंह शादीशुदा होने के बाद भी उसके साथ शादी करने का वादा किया। इस दौरान पिछले 7 सालों से वह महिला के साथ दैहिक शोषण करता रहा। इस दौरान महिला तीन बार प्रेग्नेंट भी हुई, जिसका सहायक आयुक्त ने गर्भपात करा दिया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त आनंदजी का दंतेवाड़ा से बीजापुर तबादला हो गया। महिला का आरोप है कि जब उसने आनंदजी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने इस मामले की रिपोर्ट गीदम थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बीजापुर में पदस्थ सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सहायक आयुक्त के खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर के बाद सहायक आयुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। Post Views: 232 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG तेज आंधी – तूफान से गई आठ माह के नवजात बच्चे की जान, राहत कार्य जारी CG में दबंगई! परिवार पर बनाया मांस खाने का दबाव, इंकार किया तो गांव से निकालकर बंद किया हुक्कपानी, दर दर भटक रहा परिवार