कोरबा : छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कोरबा में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. विवाद के बाद आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागरपारा की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजकुमार यादव और दुर्गा सिंह राजपूत के बीच शादी के कुछ वक्त बाद से ही विवाद होते रहता था. मृतिका के परिजन बताया कि आज फिर दोनों कमरे में झगड़ रहे थे. इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि राजकुमार ने गला घोंटकर अपनी पत्नी दुर्गा को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने मृतका के शव के पास अपनी 6 साल की बच्ची को छोड़ दिया. जबकि 5 साल के बेटे को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है. Post Views: 301 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Breaking : नहर में जा गिरा पिकअप वाहन, घटना स्थल पर लोगों का हुजूम, तीन बच्चे सहित दो महिला की तलाश जारी प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत : जन्मदिन पर पत्नी की हत्या, दो साल के बेटे संग फरार पति गिरफ्तार, क्या था इस खौफनाक हत्या के पीछे का कारण..?