कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक ट्रैक्टर शोरूम में शनिवार की रात भीषण आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानाकरी मिलते ही दमकल की मदद ली गयी। लेकिन इस बीच शोरूम में लगे भीषण आग की चपेट में आकर कई ट्रैक्टर जलकर खाक हो गए। शोरूम में आग कैसे लगा, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं घटना से शोरूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया साथ ही करोड़ों के नुकसान की भी आशंका जतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना कोंडागांव जिला के रायपुर नाका के पास स्थित ट्रैक्टर शोरूम की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात अचानक शोरूम में आग लग गया। शोरूम के अंदर से धुंआ निकलने की जानकारी के बाद आनन फानन में दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गयी। जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती, इतनी देर में आग भीषण हो गयी और शोरूम में रखे कई ट्रैक्टर आग की चपेट में आकर जलने लगे।

उधर शोरूम में भीषण आग लगने के दौरान दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर देर रात काबू पाया जा सका। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गयी। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। शोरूम में आग कैसे लगी, इसका खुलासा नही हो सका है। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!