रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चे बीमार, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

कांकेर:- उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के माटोली गांव स्थित प्राथमिक शाला में रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चे बीमार हो गए. बताया जा रहा है कि बच्चों ने स्कूल समय के दौरान रतनजोत के बीज खा लिए थे. घर पहुंचने के बाद एक-एक कर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.

पखांजूर अस्पताल में बच्चों का इलाज

घर में बच्चों को बार बार उलटी करता देख परिजन घबरा गए और बच्चों को लेकर तुरंत पखांजूर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी सात बच्चों का इलाज जारी है.

स्कूल प्रबंधन पर आरोप

घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी रतनजोत के बीज खाने से बच्चे बीमार हो चुके हैं. इसके बावजूद बच्चों की सुरक्षा को लेकर जरूरी सतर्कता नहीं बरती गई.

ग्राम पंचायत की सरपंच सुखबत्ती मरकाम सहित ग्रामीणों ने मामले में जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. साथ ही उन्होंने बताया कि स्कूल के समय में टीचर पर बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी होती है, लेकिन स्कूल के दौरान ही बच्चों ने रतनजोत के बीच और बीमार हुए.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!